UP Anganwadi Bharti 2026: Worker & Helper District Wise Vacancy, Apply Online

उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। UP Anganwadi Bharti 2026 के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग (ICDS Uttar Pradesh) द्वारा विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) एवं आंगनवाड़ी सहायिका (Helper) के रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

जुलाई 2026 से अलग-अलग जिलों के लिए भर्ती विज्ञप्तियां जारी की जा रही हैं। प्रत्येक जिले की आवेदन तिथि, अंतिम तिथि और रिक्त पदों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी केवल अपने संबंधित ग्राम पंचायत (ग्रामीण क्षेत्र) या वार्ड (शहरी क्षेत्र) के लिए ही आवेदन कर सकती हैं।

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन शैक्षिक योग्यता (इंटरमीडिएट से परास्नातक तक के प्राप्त अंकों) के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।

📢 Latest Sarkari Updates

Latest Sarkari Jobs, Results, Admit Card aur Current Affairs ki sabse tez update pane ke liye hamara WhatsApp Channel join karein.

🟢 Join WhatsApp Channel

100% Free • Daily Updates

इस लेख में आपको UP Anganwadi Vacancy 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी, जैसे—

  • District Wise Vacancy List
  • Worker एवं Helper पदों की संख्या
  • आवेदन की अंतिम तिथि
  • पात्रता
  • आयु सीमा
  • चयन प्रक्रिया
  • आवश्यक दस्तावेज
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि आप उत्तर प्रदेश की महिला अभ्यर्थी हैं और अपने जिले में आंगनवाड़ी भर्ती का इंतजार कर रही थीं, तो यह लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

UP Anganwadi Bharti 2026 Highlights

Particular Details
भर्ती का नाम UP Anganwadi Bharti 2026
विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश
पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री (Worker), आंगनवाड़ी सहायिका (Helper)
आवेदन मोड Online
आवेदन शुरू जिला अनुसार
अंतिम तिथि जिला अनुसार
चयन प्रक्रिया मेरिट आधारित
परीक्षा नहीं
आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in
नौकरी स्थान उत्तर प्रदेश

UP Anganwadi Bharti 2026 Latest Update

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जुलाई 2026 में कई जिलों के लिए आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञप्तियां जारी की गई हैं। इनमें गाजियाबाद, शाहजहाँपुर, देवरिया, मैनपुरी, रायबरेली, बाराबंकी, सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर, औरैया, श्रावस्ती, चंदौली, मुरादाबाद, वाराणसी, भदोही, आगरा, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, मेरठ, बागपत, कन्नौज और बिजनौर सहित कई जिले शामिल हैं।

हर जिले की भर्ती अलग-अलग नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने जिले की रिक्तियों (Vacancy), अंतिम तिथि और पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए।

नोट: जिन जिलों में केवल आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री (Worker) के पद जारी किए गए हैं, वहां Helper के कॉलम में “—” दर्शाया गया है।

District Worker Helper Last Date PDF Apply
गाजियाबाद 167 341 07 अगस्त 2026 PDF Apply
औरैया 292 181 28 जुलाई 2026 PDF Apply
श्रावस्ती 60 68 27 जुलाई 2026 PDF Apply
चंदौली 84 126 25 जुलाई 2026 PDF Apply
मुरादाबाद 207 — 22 जुलाई 2026 PDF Apply
वाराणसी 187 — 31 जुलाई 2026 PDF Apply
मैनपुरी 74 70 30 जुलाई 2026 PDF Apply
बागपत 261 374 16 जुलाई 2026 PDF Apply
मेरठ 180 — — PDF Apply
रायबरेली 191 — 06 अगस्त 2026 PDF Apply
बाराबंकी 166 — — PDF Apply

UP Anganwadi Vacancy 2026: District Wise Worker & Helper Posts

नीचे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जारी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की जिला-वार रिक्तियों और आवेदन की अंतिम तिथि की जानकारी दी गई है।

District Worker Helper Last Date PDF Apply
सुल्तानपुर 119 — 04 अगस्त 2026 PDF Apply
शाहजहाँपुर 333 — 03 अगस्त 2026 PDF Apply
देवरिया 146 262 31 जुलाई 2026 PDF Apply
सिद्धार्थनगर 353 — 28 जुलाई 2026 PDF Apply
भदोही 108 — 25 जुलाई 2026 PDF Apply
आगरा 322 386 20 जुलाई 2026 PDF Apply
प्रतापगढ़ 250 — 28 जुलाई 2026 PDF Apply
अलीगढ़ 237 — 20 जुलाई 2026 PDF Apply
मथुरा 236 — 24 जुलाई 2026 PDF Apply
फर्रुखाबाद 292 — 20 जुलाई 2026 PDF Apply
बिजनौर 268 260 15 जुलाई 2026 PDF Apply

UP Anganwadi Bharti 2026 Important Links

निष्कर्ष

UP Anganwadi Bharti 2026 महिलाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने जिले के अनुसार उपलब्ध पदों की संख्या और आवेदन की अंतिम तिथि जांचकर समय पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि तैयार रखें। किसी भी प्रकार की गलती या गलत जानकारी के कारण आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से UP Anganwadi Recruitment 2026 की आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in और अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की सूचनाओं को जरूर चेक करें।

FAQs

Q. UP Anganwadi Bharti 2026 के लिए आवेदन कौन कर सकता है?

उत्तर: इस भर्ती के लिए केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।

Q. UP Anganwadi Worker और Helper भर्ती में न्यूनतम योग्यता क्या है?

उत्तर: अधिकांश जिलों में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) निर्धारित की गई है।

Q. UP Anganwadi Bharti 2026 में चयन कैसे होगा?

उत्तर: चयन प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी। इसमें लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।

Q. UP Anganwadi Bharti 2026 की आवेदन वेबसाइट क्या है?

उत्तर: आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in पर किया जा सकता है।

Related Post

Leave a Comment