CCSU Meerut Migration Certificate 2026: अंतिम तिथि 27 जुलाई तक बढ़ी

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU), मेरठ ने सत्र 2025-26 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय ने अन्य विश्वविद्यालयों से CCSU में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के मूल Migration Certificate (माइग्रेशन प्रमाण पत्र) जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले Migration Certificate जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों एवं संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा कराने से पहले यह सुनिश्चित करें कि बाहरी विश्वविद्यालयों से प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के मूल माइग्रेशन प्रमाण पत्र परीक्षा फॉर्म के साथ संलग्न हों।

यदि किसी छात्र/छात्रा का मूल Migration Certificate संलग्न नहीं पाया जाता है, तो संबंधित विद्यार्थी का परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

📢 Latest Sarkari Updates

Latest Sarkari Jobs, Results, Admit Card aur Current Affairs ki sabse tez update pane ke liye hamara WhatsApp Channel join karein.

🟢 Join WhatsApp Channel

100% Free • Daily Updates

CCSU Meerut Migration Certificate 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • विश्वविद्यालय: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ
  • सत्र: 2025-26
  • दस्तावेज: मूल Migration Certificate
  • अंतिम तिथि: 27 जुलाई 2026

विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर अपने संबंधित कॉलेज से संपर्क करके माइग्रेशन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि परीक्षा फॉर्म से संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।

Official Notice PDF: Check Now

Official Website: CCSU

FAQs: CCSU Meerut Migration Certificate 2026

Q. CCSU Migration Certificate जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans. CCSU ने Migration Certificate जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 कर दी है।

Q. CCSU में Migration Certificate किसे जमा करना होगा?

Ans. ऐसे छात्र-छात्राओं को Migration Certificate जमा करना होगा जिन्होंने किसी अन्य विश्वविद्यालय से CCSU में प्रवेश लिया है।

Q. Migration Certificate जमा नहीं करने पर क्या होगा?

Ans. बिना मूल Migration Certificate के परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Related Post

Leave a Comment